फ्रांस के दक्षिण-पूर्वी शहर कार्पेनत्रास में सोमवार को एक कार के अंदर दो छोटे बच्चों के मृत शरीर मिले। स्थानीय अभियोजक ने एएफपी को बताया कि हालांकि मौत का सटीक कारण अभी निर्धारित नहीं नहीं है, लेकिन जांच में भीषण गर्मी (हीटवेव) को मुख्य कारण माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे अपने घर के गैरेज में खड़ी एक कार के अंदर पाए गए थे। कार्पेनत्रास में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद थी। वर्तमान में फ्रांस और दक्षिणी यूरोप के कई अन्य देश भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कुछ क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इस गर्मी के कारण गिरोंडे क्षेत्र में कम से कम तीन बुजुर्गों की मौत पहले ही हो चुकी है।