प्राग शहर में व्लास्तिना मार्ग पर एक अनोखा कला प्रकल्प शुरू किया गया है। रक्षा मंत्रालय की 700 मीटर से अधिक लंबी कंक्रीट की दीवार को स्ट्रीट आर्ट गैलरी में बदला जा रहा है। ‘म्यूरल रुज़िने’ नामक इस परियोजना में चेक गणराज्य और विदेशों के लगभग तीस स्ट्रीट आर्ट कलाकारों की सहभागिता है। यह परियोजना अर्बन पिक्टस फेस्टिवल के अंतर्गत 30 जून तक चलेगी। लगभग 1800 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली यह कलाकृति “शहर की सुंदरता गति में” विषय पर आधारित है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद, यह प्राग के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बन जाएगी।