स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच पहली दौर की वार्ता संपन्न हो गई है। इस वार्ता में एक संयुक्त बयान जारी किया गया और एक समन्वित कार्ययोजना पर सहमति बनी। पाकिस्तान ने मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभाई, जबकि कतर ने इसमें सहायक भूमिका निभाई। सूत्रों के अनुसार, वार्ता के दौरान भूमिकाओं का स्पष्ट विभाजन किया गया। वहीं, क्षेत्रीय समर्थन जुटाने के लिए ‘आर-4’ देशों की बैठक काहिरा में हुई। इस समझौते को लेकर क्षेत्रीय सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह वार्ता दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
