नार्वे की संसद ने सांसदों, मंत्रियों और प्रधानमंत्री के वेतन में वृद्धि को मंजूरी दी है। यह वृद्धि 1 मई से लागू होगी। सांसदों का वार्षिक वेतन 12,72,209 नॉर्वेजियन क्रोनर, प्रधानमंत्री का 22,34,978 क्रोनर और मंत्रियों का 18,15,703 क्रोनर निर्धारित किया गया है। विपक्षी दल ‘रेड’ की नेता मारी स्नेवे मार्टिनुसेन ने इस वेतन वृद्धि को जनता से दूरी दर्शाने वाला बताया है। उन्होंने हाल ही में होटल और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए हुए लंबे हड़ताल का उल्लेख करते हुए कहा कि सांसदों का यह फैसला अनुचित है। ‘एसवी’ सहित कई अन्य दलों ने भी वेतन वृद्धि का विरोध किया, लेकिन संसद में बहुमत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। यह वेतन वृद्धि राजनीतिक बहस का विषय बन गई है।