नासा ने ४ बिलियन डॉलर की लागत से 'नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप' लॉन्च किया है। यह टेलीस्कोप फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन हेवी रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य डार्क मैटर, डार्क एनर्जी और ब्रह्मांड के विस्तार के कारणों का अध्ययन करना है। रोमन टेलीस्कोप अगले पांच वर्षों में ब्रह्मांड के विशाल हिस्सों का मानचित्रण करेगा, जिसमें अरबों आकाशगंगाएँ शामिल हैं। नासा को उम्मीद है कि यह हजारों नए एक्सोप्लैनेट (सौर मंडल के बाहर के ग्रह) और अज्ञात ब्लैक होल भी खोजेगा। ३०० मेगापिक्सल के अवरक्त कैमरे से लैस यह टेलीस्कोप हबल टेलीस्कोप की तुलना में १००० गुना तेजी से ब्रह्मांड का अवलोकन कर सकता है।