जापान सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए सिंगल-एंट्री वीजा शुल्क में पांच गुना की वृद्धि करने की घोषणा की है। यह बदलाव जुलाई महीने से लागू होगा, जिसके तहत शुल्क 3,000 येन (लगभग 18.6 डॉलर) से बढ़कर 15,000 येन हो जाएगा। सरकार का कहना है कि ये कदम येन के मूल्य में गिरावट और बढ़ती महंगाई के कारण उठाया गया है। मल्टीपल-एंट्री वीजा शुल्क भी 6,000 येन से बढ़ाकर 30,000 येन किया जाएगा। विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी का मानना है कि इस वृद्धि से जापान आने वाले पर्यटकों की संख्या पर सीधा असर नहीं पड़ेगा। यह कदम जापान के वीजा शुल्क को G7 देशों के स्तर के करीब लाएगा। 1978 के बाद पहली बार वीजा शुल्क में संशोधन किया गया है।