चीन ने हाल ही में दुनिया का पहला ‘थ्री-बैंड’ ऑप्टिकल फाइबर संचार प्रणाली शुरू किया है। यह नई तकनीक भविष्य के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नेटवर्क की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परियोजना के अनुसार, यह सिंगल फाइबर पारंपरिक प्रणालियों की तुलना में पांच गुना अधिक डेटा ले जा सकता है। इसके अतिरिक्त, प्रति कोर ट्रांसमिशन क्षमता में लगभग 50% की वृद्धि हुई है। यह परियोजना चीन के शेडोंग प्रांत के किंगदाओ शहर में पूरी हुई है और इसे राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नवाचार डेटा ट्रांसमिशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे भविष्य में तेज और अधिक कुशल डेटा नेटवर्क का विकास संभव होगा।