छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हीरा खोज परियोजना के दौरान पाँच हीरे मिले हैं। यह राज्य में नए खनिज संसाधनों की खोज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड के अनुसार, ये हीरे सराईपाली क्षेत्र के बलोदा-बेलमुंडी हीरा ब्लॉक से एकत्र किए गए नमूनों की जांच के दौरान पाए गए। इन पांचों हीरों का कुल वजन 1.22 कैरेट है। यह खोज राज्य के खनिज संपदा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों का कहना है कि इस खोज से क्षेत्र में और अधिक हीरे मिलने की संभावना बढ़ गई है। आगे की जांच और अन्वेषण जारी है।
