सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने लेबनान में सैन्य हस्तक्षेप की खबरों का खंडन किया है। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बार-बार सीरिया की संभावित भागीदारी के सुझाव के बाद आया है। अल-शरा ने स्पष्ट किया कि सीरिया लेबनान के साथ केवल आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना चाहता है, सैन्य हस्तक्षेप नहीं। गौरतलब है कि लेबनान में वर्तमान में इज़राइल और हिज़्बुल्लाह के बीच युद्ध जारी है। दूसरी ओर, डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ इज़राइल की प्रगति पर निराशा व्यक्त की। ट्रंप ने संकेत दिया था कि वह इस लड़ाई की जिम्मेदारी सीरिया को सौंपने पर विचार कर रहे हैं। राष्ट्रपति अल-शरा ने अपने साक्षात्कार में इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया।