नीदरलैंड के बोर्गर स्थित हुनेबेडसेंट्रम में हाल ही में एक दुर्लभ जीवाश्म की खोज हुई है। यह लगभग ५ करोड़ साल पहले के विलुप्त हो चुके ‘ईगल रे’ (Myliobatis dixoni) मछली का दांतों वाला भाग है, जो बलुआ पत्थर में संरक्षित था। यह जीवाश्म उत्तरी नीदरलैंड के सेलिंगरबीट्स के एक रेत उत्खनन क्षेत्र से प्राप्त हुआ था और वर्षों से हुनेबेडसेंट्रम में जमा था, जिसे पहले एक साधारण पत्थर समझा जा रहा था। विशेषज्ञों ने तुलना करने पर पाया कि यह एक दुर्लभ ‘ईगल रे’ का हिस्सा है, जो नीदरलैंड में अब तक नहीं मिला था। यह प्राचीन ‘ईगल रे’ आधुनिक प्रजातियों से अलग था, जिसके मजबूत दांत थे जो मोटे शेलफिश को कुचलने के लिए अनुकूल थे। इस खोज से उत्तरी यूरोप में प्रागैतिहासिक समुद्री जीवन पर प्रकाश पड़ता है। हुनेबेडसेंट्रम पहले भी इसी क्षेत्र से ६० करोड़ साल पुराने ‘ज़ेन्यूज़न और्सवाल्डे’ नामक एक प्राचीन जीव के पैरों के निशान खोज चुका है, जो दुनिया में अपनी तरह का एक दुर्लभ नमूना है।