अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में फ्रांस और इराक के बीच चल रहे विश्व कप मुकाबले का दूसरा हाफ खराब मौसम के कारण फिलहाल रोक दिया गया है। फीफा ने पुष्टि की है कि बिजली गिरने के खतरे के कारण दर्शकों को मैदान से बाहर निकाला जा रहा है। मुकाबला पेनसिलवेनिया राज्य में आयोजित किया जा रहा है। पहले हाफ के अंत में फ्रांस 1-0 से आगे था। खराब मौसम की वजह से खेल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा सर्वोपरि है और मौसम में सुधार होने के बाद ही खेल फिर से शुरू किया जाएगा।