2018 की उस भयावह रात के बाद से हमारा जीवन थम सा गया है। दो बेटियों के साथ हम अत्यधिक असुरक्षा और आर्थिक तंगी में जीवन बिता रहे हैं। हत्यारों ने न केवल मेरे पति को हमसे छीन लिया, बल्कि अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हुए हमारी पैतृक भूमि और संपत्ति पर भी जबरन कब्जा कर लिया। पीड़ित महिला का कहना है कि वह चाहती है कि अदालत हत्यारों को अधिकतम सजा दे और उनकी जमीन वापस करने का आदेश दे। यह उसकी अंतिम इच्छा है। वह न्याय की प्रतीक्षा कर रही है और दोषियों को सजा दिलाना चाहती है। परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता की सख्त जरूरत है।