वेनेजुएला में लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जिसके बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। भूकंप का केंद्र वेनेजुएला के कैरेबियाई तट से दूर स्थित है, लेकिन राजधानी काराकस में भी इसके झटके महसूस किए गए। इन झटकों से काराकस में कई इमारतें ढह गईं हैं, जिससे व्यापक क्षति और जानमाल के नुकसान की आशंका है। स्थानीय लोगों में भारी दहशत है और बचाव कार्य जारी है। अभी तक हताहतों की संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका है कि यह संख्या लाखों में हो सकती है। कतर आधारित समाचार एजेंसी अल जजीरा ने इस घटना की जानकारी दी है।
