अमेरिका ने हर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान के उन लांचरों पर हमला किया जो मिसाइल दागने की तैयारी कर रहे थे। यह कार्रवाई एक महीने में ईरान पर अमेरिकी सेना का पहला सीधा हमला है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने जॉर्डन में एक लक्ष्‍य पर जवाबी हमला किया है। इस हमले में ईरानी सेना के कई सदस्यों और नागरिकों के शहीद होने और घायल होने की सूचना है। हालांकि, जवाबी हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस घटनाक्रम से मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है। यह हमला दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और जटिल बना सकता है।