यूक्रेन के ‘मिशन कंट्रोल’ मॉड्यूल के अनुसार, यूक्रेन द्वारा एक लक्ष्य पर किए गए प्रत्येक हमले पर लगभग 5 डॉलर का नुकसान रूस को होता है। इसका मतलब है कि यूक्रेन का एक डॉलर का खर्च रूस को लगभग पांच डॉलर का नुकसान पहुंचाता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक रूसी सैनिक को तैयार करने और बनाए रखने में रूस लगभग 65,000 डॉलर खर्च करता है, जबकि यूक्रेन केवल 3,032 डॉलर में उस सैनिक को खत्म कर सकता है। यह आंकड़ा यूक्रेन की सैन्य रणनीति की लागत-प्रभावशीलता को दर्शाता है। यूक्रेन का उद्देश्य है कि कम खर्च में रूस को अधिकतम नुकसान पहुंचाना। यह नया सिस्टम, हर हमले की लागत का मूल्यांकन करके, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में मदद करता है। इससे यूक्रेन को युद्ध के मैदान में रणनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद है।