ब्रिटेन ने रविवार को इंग्लिश चैनल में रूस के ‘छाया बेड़े’ से जुड़े एक तेल टैंकर को रोका। यह टैंकर ब्रिटेन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के दायरे में आता है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने इसे ‘अपनी तरह का पहला यूके-नेतृत्व वाला अभियान’ बताया है। माना जा रहा है कि यह तेल टैंकर रूस को प्रतिबंधों से बचाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। इस कार्रवाई से रूस के तेल निर्यात पर दबाव बढ़ने की संभावना है। ब्रिटिश सेना ने टैंकर को आगे बढ़ने से रोक दिया और उसकी जांच कर रही है। यह घटनाक्रम यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर पश्चिमी देशों के बढ़ते दबाव को दर्शाता है।
