ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके ही सहयोगी अब उनसे पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री एड मिलिबैंड और गृह मंत्री शाबाना महमूद जैसे प्रमुख नेताओं ने स्टारमर से इस्तीफा देकर एंडी बर्नहैम को प्रधानमंत्री बनाने का सुझाव दिया है। बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के वर्तमान मेयर हैं और उन्हें स्टारमर के मुकाबले बेहतर विकल्प माना जा रहा है। यह दबाव तब बढ़ रहा है जब पार्टी के भीतर स्टारमर की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। बीबीसी सहित कई ब्रिटिश मीडिया संस्थानों ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया है। फिलहाल, स्टारमर ने इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
