फ्रांस के अटलांटिक तट पर स्थित ला बाउल शहर के पास एक छोटे विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से यूबिसॉफ्ट के सह-संस्थापक क्लाउड गुइलोमो और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार को हुई थी, जिसकी पुष्टि शनिवार को हुई। क्लाउड गुइलोमो, यूबिसॉफ्ट की स्थापना करने वाले पांच भाइयों में से एक थे। यूबिसॉफ्ट ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। विमान दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। गुइलोमो के निधन से गेमिंग उद्योग में शोक की लहर है। वे यूबिसॉफ्ट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।