ब्रिटेन में लंदन से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टक्कर के कारण शाम के यातायात में भारी बाधा उत्पन्न हुई है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में बचावकर्मी, दमकलकर्मी और पुलिस मौजूद हैं। अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया है। यह दुर्घटना कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे बम विस्फोट जैसा बताया है। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
