थाईलैंड की राजकुमारी वज्रकितियावा का 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे पिछले तीन वर्षों से कोमा में थीं। राजमहल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। राजकुमारी दिसंबर 2022 में अपने पालतू कुत्तों के साथ व्यायाम करते समय अचानक बेहोश हो गईं थीं। चिकित्सकों के अनुसार, हृदय में माइकोप्लाज्मा संक्रमण के कारण अनियमित हृदय गति के चलते उनकी हालत बिगड़ी थी। राजकुमारी वज्रकितियावा, राजा वजिरालॉन्गकोर्न की एकमात्र बेटी थीं। उनके निधन से थाईलैंड में शोक की लहर है।