थाईलैंड के राजा वजिरालोंगकोर्न की सबसे बड़ी बेटी, राजकुमारी बज्रकितीयाभा नरेन्दिरा देब्यवती का 44 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले साढ़े तीन वर्षों से हृदय संबंधी समस्या के कारण कोमा में थीं। राजमहल ने राजकुमारी के निधन की पुष्टि की है। राजकुमारी बज्रकितीयाभा को महिला कैदियों के जीवन स्तर को सुधारने के प्रयासों और एक कुशल राजनयिक के रूप में जाना जाता था। उन्होंने थाईलैंड के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिनिधित्व किया था। उनका निधन थाईलैंड के लिए एक बड़ी क्षति है और देश में शोक की लहर है। राजकुमारी के अंतिम संस्कार की जानकारी राजमहल द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।