ताइवान के la राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को शुक्रवार की आधी रात को एक बख्तरबंद कार के जरिए सुरक्षित कमांड सेंटर में स्थानांतरित किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट और बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। कमांड सेंटर पहुँचने के बाद उन्होंने ताइवानी सैनिकों को विभिन्न रणनीतिक अभियानों के निर्देश दिए। यह पूरी कार्रवाई एक सैन्य अभ्यास का हिस्सा थी। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य चीन के किसी भी संभावित हमले से निपटने के लिए तैयारी करना है। यह कदम ताइवान की सुरक्षा तैयारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को परखने के लिए उठाया गया था। यह अभ्यास क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ताइवान की सतर्कता को दर्शाता है।