दुनिया की मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट और खिलाड़ी ट्रैविस केल्सी के बीच शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में इस साल की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी शादी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। हाल ही में सामने आई कुछ तस्वीरों ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। इन तस्वीरों में रोड आइलैंड स्थित स्विफ्ट के आवास के पास शादी की तैयारियां होते दिख रही हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर शादी की तारीख या स्थान की पुष्टि नहीं की गई है। प्रशंसक और मीडिया अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि यह जोड़ा कब और कहां एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला करेगा। फिलहाल, इन संकेतों ने प्रशंसकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है।
