जापान के होंशू द्वीप के पूर्वी तट के पास 6.9 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया है। यूरोपीय भूकम्प विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार गुरुवार रात को आया। भूकंप का केंद्र समुद्र में था। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। होंशू जापान का सबसे बड़ा द्वीप है और यहाँ राजधानी टोक्यो भी स्थित है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।