दक्षिण अफ्रीका में लोकतंत्र की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय युवा विकास एजेंसी (NYDA) की निबंध प्रतियोगिता में नॉर्थलैंड्स गर्ल्स’ हाई स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा, सानवी चित्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देश भर से प्राप्त एक हजार से अधिक प्रविष्टियों में से सानवी के निबंध को उत्कृष्ट पाया गया। उनकी विचारोत्तेजक लेखनी ने उन्हें न केवल शीर्ष सम्मान दिलाया, बल्कि उन्हें एक प्रकाशित लेखिका भी बना दिया है। सानवी का निबंध आधिकारिक रूप से प्रकाशित किया गया है और वह ‘THREE DECADES OF DEMOCRACY, Critical Reflections’ नामक पुस्तक में भी योगदानकर्ता हैं, जिसे मंगलवार को लॉन्च किया गया। यह उपलब्धि स्कूल और भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है। सानवी के इस सम्मान ने दक्षिण अफ्रीका में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया है।
