यूक्रेन के खेरसन क्षेत्र के कब्जे वाले हिस्से से एक लड़की को 2022 में रूस ले जाया गया था। यह बच्ची एक अनाथालय से ली गई थी और अब वह रूस के एक प्रभावशाली राजनेता के परिवार में रह रही है। वह 73 वर्षीय सर्गेई मिरोनोवा के परिवार में पली-बढ़ी है, जो 'जस्ट रशिया' पार्टी के प्रमुख हैं। रूस ले जाने के बाद बच्ची को एक नई पहचान दी गई। हालांकि, उसकी यूक्रेनी अभिभावक दरीना रेपिनोवा लगातार उसकी तलाश कर रही हैं। यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह घटना युद्ध के दौरान बच्चों के विस्थापन और पहचान बदलने के मुद्दे को उजागर करती है।