रूस ने यूक्रेन युद्ध के मोर्चे से पैंसीर वायु रक्षा प्रणाली वापस बुलाकर मॉस्को में तैनात कर दी है। यह कदम राजधानी की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। डेली टेलीग्राफ के अनुसार, इस प्रणाली को मॉस्को के एक तेल रिफाइनरी के पास स्थित एक टावर पर स्थापित किया गया है, जिस पर हाल ही में यूक्रेन द्वारा दो हमले किए गए थे। माना जा रहा है कि यह तैनाती यूक्रेन के बढ़ते ड्रोन हमलों के जवाब में है। रूस का यह कदम राजधानी में हवाई हमलों के खतरे को गंभीरता से लेने का संकेत देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मोर्चे से वायु रक्षा प्रणालियों को हटाने से युद्धक्षेत्र में सुरक्षा कमजोर हो सकती है। यह कदम रूस की सैन्य रणनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।