ओमान और ईरान ने हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में नेविगेशन के प्रबंधन पर चर्चा जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है। यह रणनीतिक जलमार्ग और इससे जुड़ी समुद्री सेवाओं तथा लागतों को लेकर दोनों देशों के बीच यह सहमति हुई है। मस्कट में हुई वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच एक संयुक्त कार्य समूह का गठन किया जाएगा। यह समूह आगे की चर्चाओं को जारी रखेगा। ओमान और ईरान इस मुद्दे पर अन्य तटीय देशों और संबंधित पक्षों से भी परामर्श करेंगे। यह कदम जलडमरूमध्य में सुरक्षित और सुचारू नौवहन सुनिश्चित करने के प्रयासों का हिस्सा है। इस जलमार्ग का वैश्विक तेल व्यापार में महत्वपूर्ण योगदान है।