उत्तर कोरिया ने 5,000 टन का नया विध्वंसक युद्धपोत ‘चोई ह्यून-हो’ को अपनी नौसेना में शामिल किया है। किम जोंग उन ने इस युद्धपोत के लॉन्चिंग समारोह में भाग लिया और नौसेना की बढ़ती सैन्य क्षमता की सराहना की। यह पोत उत्तर कोरिया की नौसेना को आधुनिक बनाने के प्रयासों का हिस्सा है। माना जा रहा है कि इस नए युद्धपोत से कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य संतुलन प्रभावित हो सकता है। इस लॉन्चिंग से क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है। उत्तर कोरियाई राज्य मीडिया ने इस घटना को देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
