अमेरिका के मिसौरी राज्य के बटलर शहर में रविवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बारह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ग्यारह पैराशूट जंपर्स और एक पायलट शामिल थे। स्थानीय टीवी स्टेशन के अनुसार, विमान पैराशूट जंपिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विमान के मलबे से शवों को निकाला गया है और उनकी पहचान की जा रही है।
