अमेरिका के मिसौरी राज्य में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पायलट और 11 यात्रियों सहित सभी 12 लोगों की मौत हो गई। विमान स्काईडाइविंग के लिए जा रहा था। दुर्घटना रविवार सुबह स्थानीय समय के अनुसार उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हुई, जब विमान एक खेत में गिर गया और उसमें आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, विमान पूरी तरह से जल गया। बेट्स काउंटी के शेरिफ चेड एंडरसन ने बताया कि दुर्घटना सुबह 11:30 बजे के आसपास हुई। इस घटना की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अमेरिकी समाचार एजेंसी एपी ने यह जानकारी दी है।