अमेरिकी राज्य मिडलैंड में एक गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। घटना वेस्ट वॉल स्ट्रीट इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से भागकर एक आवासीय क्षेत्र में छिप गया था। बाद में पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, हमलावर की पहचान और गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की जानकारी जल्द ही जारी करेगी।