मेटा के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम में शुक्रवार को बड़ी तकनीकी खराबी देखी गई। दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं ने इन सेवाओं के कनेक्टिविटी में समस्याओं की रिपोर्ट की है। कई यूजर्स को अपने अकाउंट में लॉग-इन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, पोस्ट अपडेट करने और फीड रिफ्रेश करने में भी त्रुटियां आ रही हैं। यह समस्या वैश्विक स्तर पर दर्ज की गई है, जिससे डिजिटल संचार बाधित हुआ है। फिलहाल मेटा की ओर से इस तकनीकी समस्या को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यूजर्स को उम्मीद है कि सेवाएं जल्द ही सामान्य हो जाएंगी।