सीएनएन के अनुसार, अमेरिकी सेना के शीर्ष जनरल को लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास ईरान के साथ चल रहे युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए कोई प्रभावी सैन्य रणनीति नहीं है। ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ, जनरल डैन केन, गुप्त रूप से ईरान युद्ध से निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं। सीएनएन के सूत्रों के अनुसार, केन ने राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन के अन्य शीर्ष अधिकारियों को निजी तौर पर बताया है कि अमेरिका को जल्द ही युद्ध खत्म करने का रास्ता खोजना होगा। उनका मानना है कि सैन्य कार्रवाई को तेज करने से यह समस्या हल नहीं होगी। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब युद्ध को छह महीने हो चुके हैं और तनाव लगातार बढ़ रहा है। यह कदम ट्रंप प्रशासन के सार्वजनिक रुख से अलग है।