इजराइल के विपक्षी नेता याइर लापिड ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू पर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। लापिड ने इस समझौते को ‘पूर्ण विफलता’ बताया है। इस बीच, इजराइल ने अमेरिकी-ईरानी समझौते को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इजराइल इस समझौते से अपनी सुरक्षा के लिए खतरे का अनुमान लगा रहा है। यह समझौता ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर केंद्रित है और इस पर इजराइल लंबे समय से विरोध जताता रहा है। इस मुद्दे पर इजरायली सरकार और विपक्ष के बीच तनाव बढ़ गया है।
