यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने बुधवार रात बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इस हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 91 लोग घायल हो गए हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिचको ने इसे राजधानी पर अब तक का ‘सबसे बड़ा हमला’ बताया है। हालांकि, पहले भी घातक हमले हुए हैं, लेकिन इस बार सबसे अधिक संख्या में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। हमले से शहर का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। बचाव कार्य जारी है और अधिकारियों ने नागरिकों से सुरक्षित रहने की अपील की है। रूस की ओर से अभी तक इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।