लंदन में शनिवार को ‘ट्रूपिंग द कलर’ समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ब्रिटिश शाही परिवार ने भाग लिया। यह समारोह राजा चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया गया। यह वार्षिक आयोजन ब्रिटेन के सबसे बड़े शाही और सैन्य प्रदर्शनों में से एक है। समारोह में रॉयल एयर फोर्स के ‘रेड एरोज़’ टीम ने शानदार हवाई करतब दिखाए। हजारों लोगों ने राजा चार्ल्स तृतीय का अभिवादन किया और समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष के समारोह में छोटे राजकुमार लुई ने अपने हाव-भाव से विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह परेड ब्रिटिश सैन्य परंपरा और शाही परिवार के प्रति जनता के सम्मान का प्रतीक है।
