अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में कल रात एक छोटे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है। इजरायली विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। वाशिंगटन में इजरायली वाणिज्य दूतावास, मृतकों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें सहायता प्रदान कर रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार देर रात हुई थी और अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से इजरायल में शोक की लहर है।