चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी ने चालू विश्व कप में एक नया इतिहास रच दिया है। ह्यूस्टन में खेले गए मैच में कुरासाओ के खिलाफ सात गोल दागकर जर्मनी ने ब्राजील का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब फीफा विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली टीम के रूप में जर्मनी शीर्ष पर पहुंच गया है। जर्मनी के नाम अब कुल 239 गोल दर्ज हैं, जबकि ब्राजील 238 गोल के साथ दूसरे स्थान पर है। इस सूची में अर्जेंटीना 152 और फ्रांस 136 गोल के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। जर्मनी की यह उपलब्धि फुटबॉल जगत में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
