जर्मनी में आज रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। डिजिटल रेल संचार प्रणाली जी एस एम-आर (GSM-R) में आई तकनीकी खराबी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इस खराबी के चलते देशभर में सभी ट्रेनें रोक दी गई हैं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई है। जर्मन रेलवे कंपनी डॉयचे बान (Deutsche Bahn) ने बताया है कि वे ट्रेनों को स्टेशनों पर वापस लाने का प्रयास कर रही है ताकि यात्री सुरक्षित रूप से उतर सकें। फिलहाल, खराबी को ठीक करने का काम जारी है और रेल सेवाओं की बहाली में समय लग सकता है। इस घटना से जर्मनी में परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉयचे बान ने यात्रियों से यात्रा योजनाओं में बदलाव करने या यात्रा स्थगित करने का आग्रह किया है।