संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने वाले विश्व कप 2026 के लिए फ्रांस और सेनेगल के बीच आज न्यू जर्सी में मुकाबला खेला जाएगा। फ्रांस को इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, सेनेगल ने 24 साल पहले फ्रांस को हराकर उलटफेर किया था, इसलिए यह मैच दिलचस्प होने की उम्मीद है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। कोच डिडिएर डेसचैम्प्स की टीम इस मैच में अपनी दावेदारी को मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, सेनेगल भी एक बार फिर उलटफेर करने की कोशिश करेगी। इस मुकाबले का लाइव अपडेट हमारी लाइव ब्लॉग पर उपलब्ध रहेगा।
