फ़्रांस और यूनाइटेड किंगडम के 102 पूर्व वरिष्ठ राजनयिकों ने इज़राइल के खिलाफ संयुक्त प्रतिबंध लगाने की मांग की है। राजनयिकों ने फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में अवैध बस्तियों के निर्माण और निरंतर हिंसा के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका मानना है कि इज़राइल एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीन राज्य की स्थापना की संभावना को खत्म करने की साजिश कर रहा है। अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इन राजनयिकों ने इज़राइल की नीतियों के कारण उत्पन्न स्थिति पर तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है। वे इस बात से चिंतित हैं कि इज़राइल की कार्रवाइयाँ क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं। उन्होंने हाल ही में सीरिया में इजरायली हमले का भी उल्लेख किया है। यह पत्र, इजरायली नीतियों पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते दबाव को दर्शाता है।