फ्लोरिडा में एक बार फिर एक मगरमच्छ ने इंसान पर जानलेवा हमला किया है। इस भयानक हादसे में 31 वर्षीय ब्रिटनी क्लार्क की दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही ब्रिटनी पानी में उतरीं, एक मगरमच्छ ने अचानक उन्हें अपना शिकार बना लिया। उनके साथी चांस ने अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें बचाने की कोशिश की। चांस उन्हें खींचकर किनारे तक लाने में तो सफल रहे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल ब्रिटनी ने दम तोड़ दिया। कम समय के भीतर फ्लोरिडा में इस तरह का यह तीसरा हमला था।