जर्मनी के म्यूनिख़ शहर में शनिवार की रात एक रेल दुर्घटना हुई। मालगाड़ी के दो डिब्बे एक रेलवे ओवरपास से नीचे गिरकर सड़क पर जा गिरे। यह दुर्घटना ट्रेनों के रखरखाव के दौरान हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस और अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। दुर्घटना के कारण इलाके में यातायात बाधित हुआ, जिसे बाद में सामान्य किया गया। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
