दक्षिण कोरिया के एक पूर्व राष्ट्रपति को उत्‍तर कोरिया को उकसाने की साजिश रचने के आरोप में 30 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। सोल की एक अदालत ने पाया कि पूर्व राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने अक्‍टूबर 2024 में उत्‍तर कोरियाई नेतृत्व को भड़काने के लिए सैन्य ड्रोन भेजे थे। इस कार्रवाई का उद्देश्‍य दक्षिण कोरिया में आपातकाल की स्थिति घोषित करने का बहाना बनाना था। समाचार एजेंसियों योनहाप और रॉयटर्स के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति पर उत्‍तर कोरिया के साथ तनाव बढ़ाने की मंशा से जानबूझकर उकसावे की कार्रवाई करने का आरोप है। अदालत ने इस कदम को गंभीर मानकर कड़ी सजा सुनाई है। इस घटना से दोनों कोरिया देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों में और वृद्धि होने की आशंका है। यह मामला दक्षिण कोरियाई राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है और देश की सुरक्षा नीतियों पर सवाल खड़े करता है।