विश्व कप में नीदरलैंड्स का स्वीडन से आज मुकाबला है। नीदरलैंड्स ने अपने पहले मैच में जापान के साथ 2-2 पर ड्रॉ खेला था। वहीं, स्वीडन ने ट्यूनीशिया को 5-1 से हराकर शानदार शुरुआत की है। इस मुकाबले के लिए नीदरलैंड्स की टीम सतर्क है। यह मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। खास बात यह है कि इस मैच को देखने के लिए नीदरलैंड्स के राजा-रानी और राजकुमारी एरियन भी मौजूद रहेंगी। स्वीडन के खिलाफ यह मुकाबला नीदरलैंड्स के लिए महत्वपूर्ण है।