काला सागर में पनामा के ध्वज वाले एक जहाज पर ड्रोन हमले में एक नाविक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। पनामा समुद्री प्राधिकरण (एएमपी) ने शुक्रवार रात यह जानकारी दी। यह घटना गुरुवार को हुई थी। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। एएमपी के अनुसार, जहाज पर हमले की जांच की जा रही है। फिलहाल, हमले के लिए किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। यूक्रेन ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि यह रूस द्वारा समुद्री मार्गों को अस्थिर करने का प्रयास हो सकता है।