दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों और गलियों में पानी भरLLLS भर गया है। इस जलभराव की वजह से पूरे एनसीआर में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है और जगहH जगह-जगह भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है। वाहन चालक घंटों तक सड़कों पर फंसे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली की रफ्तार थम सी गई और शहर पूरी तरह से पंगु नजर आया। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था विफल साबित हुई। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुँचने में अत्यधिक समय लगा। बारिश ने एक बार फिर शहर के बुनियादी ढांचे की पोल खोल कर रख दी है।

English
Français
Español
हिन्दी
中文