अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के निदेशक जॉन रैटक्लिफ़ बीते मंगलवार को मॉस्को पहुंचे। क्रेमलिन ने इस यात्रा की पुष्टि की है, लेकिन बताया है कि रैटक्लिफ़ की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कोई मुलाकात नहीं हुई। यह यात्रा अत्यंत गुप्त रखी गई थी और दोनों देशों की खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से की गई थी। रैटक्लिफ़ पिछले वर्ष पदभार संभालने के बाद पहली बार मास्को गए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात ‘सेवाओं के बीच’ आपसी बातचीत पर केंद्रित थी। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान को सुचारू बनाना बताया जा रहा है। फिलहाल, यात्रा के विस्तृत परिणाम और चर्चाओं के विषय सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।