नेपाल में हाल की राजनीतिक घटनाओं और पश्चिमी देशों की भूमिका को लेकर चीन ने अपनी चिंता व्यक्त की है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाली समकक्ष शिशिर खनाल को यह बात कही कि ‘निकट पड़ोसी दूर के रिश्तेदार से बेहतर होते हैं’। खनाल चीन की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं और उन्होंने सोमवार को वांग यी के साथ वार्ता की। माना जा रहा है कि यह बयान अमेरिका द्वारा नेपाल में बढ़ती गतिविधियों के संदर्भ में दिया गया है। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। चीन और नेपाल के बीच सीमा, व्यापार और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे मुद्दों पर सहयोग जारी रखने पर सहमति बनी। खनाल की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय संवाद को बढ़ावा देना है।
